शब्द विचार
1- शब्द किसे कहते है?
उत्तर - वर्णो के सार्थक मेल को शब्द कहते है।
शब्द स्वतंत्र अवस्था में होते है   
जैसे - शिक्षक , छात्र , पढ़ना
2- अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर - अर्थ के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं
1 -सार्थक शब्द
2 - निरर्थक शब्द
3 - सार्थकशब्द किसे कहते है?
उत्तर - जिन वर्णो के मेल से शब्दों का अर्थ निकलता है , उन्हें सार्थक शब्द कहते हैं
जैसे - दूध , रोटी , गाय , पहलबान आदी
3 - निरर्थक शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर - जिन वर्णो के मेल से शब्दों का कोई अर्थ नहीं निकलता है , उन्हें निरर्थक शब्द कहते हैं
जैसे - रमरा , टीरो, लजका आदि
3 -ध्वनिबोधक शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर - व्याकरण में सजीव और निर्जीव वस्तुओं से निकलने वाली आवाजों को ध्वनिबोधक शब्द कहते हैं
जैसे - म्याऊँ - म्याऊँ, टिक - टिक , भौं - भौं , खन - खन आदि
2 - पद किसे कहते है ?
उत्तर - वाक्य में प्रयुक्त व्याकरण के नियमों से बंधे शब्द को पद कहते है।
जैसे - शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे है।
3- उत्पति के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर- उत्पति के आधार पर शब्द चार प्रकार के होते है।
1- तत्सम शब्द
2- तद् भव शब्द
3- देशज शब्द
4- विदेशज शब्द
4- तत्सम शब्द किसे कहते है ?
उत्तर - संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में आ गए हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।
जैसे - अग्नि , प्रकाश , सूर्य , वायु , आकाश , नमन , पुरुस्कार , योग्य , शोभा आदि।
5- तद् भव शब्द किसे कहते है ?
उत्तर - संस्कृत भाषा के वे शब्द जो रूप परिवर्तन के साथ हिंदी में प्रचलित हो गए है, तद् भव शब्द कहलाते हैं।
जैसे - आग , सूरज , खेत , रात , साँप , काम आदि।
6- निम्न तत्सम शब्दों के तद् भव रूप लिखें।
| 
   तत्सम  | 
  
   तद् भव  | 
 
| 
   रात्रि  | 
  
   रत  | 
 
| 
   मूख  | 
  
   मुँह  | 
 
| 
   हस्त  | 
  
   हाथ  | 
 
| 
   सूर्य  | 
  
   सूरज  | 
 
| 
   आम्र  | 
  
   आम  | 
 
| 
   गृह  | 
  
   घर  | 
 
| 
   मित्र  | 
  
   मीत  | 
 
| 
   नेत्र  | 
  
   नैन  | 
 
| 
   पक्षी  | 
  
   पंछी  | 
 
| 
   कर्म  | 
  
   काम  | 
 
| 
   कंटक  | 
  
   काँटा  | 
 
| 
   दिवस  | 
  
   दिन  | 
 
| 
   दुग्ध  | 
  
   दूध  | 
 
| 
   क्षेत्र  | 
  
   खेत  | 
 
| 
   ग्राम  | 
  
   गाँव  | 
 
| 
   दधि  | 
  
   दही  | 
 
| 
   अंगुली  | 
  
   उँगली  | 
 
| 
   पुत्र  | 
  
   पूत  | 
 
| 
   निद्रा  | 
  
   नींद  | 
 
| 
   दंत  | 
  
   दाँत  | 
 
| 
   अग्नि  | 
  
   आग  | 
 
| 
   सत्य  | 
  
   सच  | 
 
| 
   नृत्य  | 
  
   नाच  | 
 
7- देशज शब्द किसे कहते है ?
उत्तर- वे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण हिंदी में प्रचलन में आ गए है , देशज शब्द कहलाते है।
जैसे - गाड़ी, डिब्बा, पगड़ी, खट - पट, झुग्गी, तोंद, थैला, खूँखार, चटर-पटर, हलवाहा, खुरपा, पेट, फावड़ा, खिड़की आदि।
8- विदेशज शब्द किसे कहते है ?
उत्तर- वे शब्द जो विदेशियों के संपर्क के कारन हिंदी में आये है, उसे विदेशज शब्द भी कहते है।
विदेशज शब्द को आगत शब्द भी कहा जाता है।
जैसे- डॉक्टर, गार्ड, कमरा, स्कूल, कमीज, बटन आदि।
9- रचना के आधार पर शब्द के कितने प्रकार होते हैं ?
उत्तर- रचना के आधार पर शब्द के तीन प्रकार होते हैं।
1- रूढ़ शब्द
2- यौगिक शब्द
3- योगरूढ़ शब्द
10:- रूढ़ शब्द किसे कहते है ?
उत्तर :- जिन शब्दों के सार्थक खंड नहीं किये जा सकते है, उसे रूढ़ शब्द कहते है।
जैसे :- जल, थल, वायु, सूर्य, चाँदी, कलम, पेड़ आदि।
11 :- यौगिक शब्द किसे कहते है ?
उत्तर:- एक से अधिक सार्थक शब्दों के योग से बने शब्द या मूल शब्द में उपसर्ग या प्रत्यय लगाने से बने शब्द को यौगिक शब्द कहते है।
जैसे :- कार्य + आलय = कार्यालय
प्रधान + मंत्री = प्रधानमंत्री
पुस्तक + आलय = पुस्तकालय
अप + मान = अपमान
         नियम + इत = नियमित  
12:- योगरूढ़ शब्द किसे कहते है ?
उत्तर:- जो दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बनते है तथा जिनसे कोई विशेष अर्थ प्रकट होता है, योगरूढ़ शब्द कहलाते है।
जैसे :- पीत + अंबर = पीतांबर ( पीले वस्त्रवाला ) यह कृष्ण जी के लिए प्रयोग किया जाता है।
नील + कंठ = नीलकंठ ( नीले कंठवाला ) यह शिव जी के लिए प्रयोग किया जाता है।
           विघ्न + हर्ता = विघ्नहर्ता (संकट हरनेवाला) यह गणेश  जी के लिए प्रयोग किया जाता है। 
13:- अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर:- अर्थ के आधार पर शब्द चार प्रकार के होते है।
1- पर्यायवाची शब्द
2- विलोम शब्द
3- अनेकार्थी शब्द
4- एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द
14:- पर्यायवाची शब्द किसे कहते है ?
उत्तर :- वे शब्द जो सामान अर्थ देते है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है।
जैसे :- दिन - दिवस , वार , वासर
रात - रैन , निशा , रात्रि
सुबह - प्रभात , सवेरा , विहान
15:- विलोम शब्द किसे कहते है ?
उत्तर:- ऐसे शब्द-युग्म जो एक - दूसरे का विपरीत अर्थ प्रदान करते है , उसे विलोम शब्द कहते है।
जैसे :- गरीब - आमिर
नया - पुराना
16:- अनेकार्थी शब्द किसे कहते है ?
उत्तर :- वे शब्द जिनसे एक - से - अधिक अर्थों का बोध होता है , उसे अनेकार्थी शब्द कहते है।
जैसे :- जल - पानी, इज्जत, जलना
अर्थ - धन, प्रयोजन, मतलब
सुबह - घड़ा, ह्रदय, कम
17 :- एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द किसे कहते है ?
उत्तर :- एकसमान अर्थ देने वाले शब्द एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द कहलाते है।
जैसे :- अमूल्य - जिसका मूल्य न लगाया जा सके
बहुमूल्य - बहुत कीमती
18 :- प्रयोग के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर :- प्रयोग के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते है।
1- विकारी शब्द
2- अविकारी शब्द
19:- विकारी शब्द किसे कहते है ?
उत्तर:- वे शब्द जो लिंग , वचन , करक आदि के प्रभाव से परिवर्तित हो जाते है , विकारी शब्द कहलाते है।
जैसे :- लड़का - लड़क, लड़का, लड़के, लड़कों
मैं - मैं, हम, हमारा
हँसना - हँसा, हँसी, हँसे
          ठंडा  -  ठंडा, ठंडी, ठंडे 
20:- विकारी शब्द कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर:- विकारी शब्द चार प्रकार के होते है।
1- संज्ञा (Noun) ( जैसे -चंद्रशेखर आज़ाद, संगणक, दिल्ली,  लड़का आदि )
2- सर्वनाम ( Pronoun) ( मैं, वह, यह, हमलोग, तुमलोग, वेलोग आदि )
3- विशेषण (Adjective) ( छोटा, मोटा, पुराणा, सुन्दर आदि )
4- क्रिया (Verb) ( खेलना, पढ़ना, कूदना, हँसना आदि )
21:- अविकारी शब्द किसे कहते है ?
उत्तर:- वे शब्द जो लिंग , वचन, कारक आदि के प्रभाव से परिवर्तित नहीं होते है , उसे अविकारी शब्द कहते है।
जैस :- तेज, धीरे-धीरे, तथा, और, के लिए आदि।
22:- अविकारी शब्द कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर :- अविकारी शब्द पाँच प्रकार के होते है।
1- क्रिया विशेषण ( जैसे - बहुत, जोर से, धीरे से, तेज आदि )
2 - संबंधबोधक ( जैसे - के अंदर, के साथ, बिच में, उप्पर आदि )
3- समुच्यबोधक (जैसे- और, क्योंकि, लेकिन, या आदि )
4- विस्मयादिबोधक ( जैसे- ओह, हाय, छिः, धत् आदि )
5 - निपात (भी , तो , भर , मात्र , ही आदि )
0 comments:
Post a Comment