Saturday, July 3, 2021

भाषा और व्याकरण - chapter - 1/ class 5 to 8

भाषा और व्याकरण

Language and Grammar

बोली किसे कहते है ?

उत्तर - देश के किसी सिमित क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा को बोली कहते है। 

जैसे - मगहि , मैथली , भोजपुरी खड़ी बोली , ब्रज , अवधी , बुंदेलखंडी , बनारसी आदि।

किस बोली को राष्ट्र भाषा तथा राज भाषा का स्थान प्राप्त है ?

उत्तर - खड़ी बोली 

मातृभाषा किसे कहते है ?

उत्तर - वह भाषा जिसे बच्चे अपनी माँ तथा परिवार के द्वारा सीखता है , उसे मातृभषा कहते है। 

जैसे - बिहारी परिवार की मातृभाषा हिन्दी है।

         गुजरती परिवार की मातृभाषा गुजरती है। 

राज भाषा किसे कहते है ?

उत्तर - वह भाषा जिसका प्रयोग कार्यालयों में काम - काज के लिए किया जाता है , उसे राज भाषा कहते है। 

जैसे - हिंदी

भरतिये सबिधान सभा के द्वारा कब हिन्दी भाषा को संघ की राज्य भाषा के रूप में स्वीकार किया गया ?

उत्तर- 14 सितंबर 1949 ई० को 

संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिंदी हमारी राज्य भाषा है?

उत्तर - अनुच्छेद 343

भारतीय सविधान में कितनी भाषाओ को भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है?

उत्तर - भारतीय सविधान में बाईस भाषाओ को भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। 

हिन्दी, गुजराती, बंगाली, बोडो, डोगरी, उर्दू, तेलुगु, संस्कृत, तमिल, सिंधी, संथाली, पंजाबी, ओड़िया, नेपाली, मराठी, मणिपुरी, मलायलम, मैथिली, कोंकणी, कश्मीरी, कन्नड़, असमी 

राष्ट्र भाषा किसे कहते है ?

उत्तर - ऐसी भाषा जो देश के अधिकांश लोगो के द्वारा प्रयोग की जाती है , उसे राष्ट्र भाषा कहते है। भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी है। 

संपर्क भाषा किसे कहते है ?

उत्तर - वह भाषा जिसका प्रयोग देश के निवासी एक दुसरे से परस्पर संपर्क के लिए करते है उसे संपर्क भाषा कहते है। 

भारत की संपर्क भाषा हिंदी तथा विश्व की संपर्क भाषा अंग्रेजी है। 

उपभाषा किसे कहते है ?

उत्तर - जब बोली का क्षेत्र थोड़ा बड़ा हो जाता है तब उसे उपभाषा कहते है। उपभाषा का क्षेत्र जब बड़ा हो जाता है तब वह भाषा का रूप ले लेती है।

अंतरराष्ट्रीय भाषा किसे कहते है ?

उत्तर - विश्व में सवार्धिक बोली और समझी जाने वाली भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा कहते हैं। विश्व की अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है। 

साहित्य किसे कहते है ?

उत्तर - ज्ञान राशि के संचित कोष को साहित्य कहते है। 

जैसे - कविता , कहानी, निबंध, नाटक, आलोचना, उपन्यास आदि। 

साहित्य की भाषा ही साहित्यिक भाषा कहलाती है। 

भाषा और बोली में क्या अंतर है? लिखें 

उत्तर - भाषा और बोली में निम्न अंतर है 

1 - भाषा एक विस्तृत क्षेत्र में बोली जाती है जबकि बोली का क्षेत्र सीमित होता है 

2 -भाषा का रूप मानक होता है अर्थात भाषा लिखित रूप में पाया जाता है  जबकि बोली का रूप मानक नहीं होता है अर्थात बोली लिखित रूप में पाया नहीं जाता  है ।

3 - भाषा का अपना साहित्य होता है जबकि बोली प्रायः लोकसाहित्य के रूप में मिलता है। 

मौखिक भाषा और लिखित भाषा में क्या अंतर है? लिखें 

उत्तर -मौखिक भाषा और लिखित भाषा में निम्न अंतर है 

1 - मौखिक भाषा , भाषा का प्राचीनतम रूप है जबकि लिखित भाषा का विकास बाद में हुआ। 

2 -भाषा का मौखिक रूप आसानी से परिवर्तित होता रहता है  जबकि लिखित रूप स्थायी होता है। 

३- मौखिक भाषा आसानी से सीखा जा सकता है जबकि लिखित भाषा को सीखने के लिए अभ्यास और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है। 

सांकेतिक भाषा का प्रयोग कहाँ -कहाँ होता है

उत्तर - सांकेतिक भाषा का प्रयोग सड़कों पर ट्रैफिक नियमों को जानने के लिये , रेलवे स्टेशनो पर , तथा खेलों में इम्पायरों के द्वारा प्रयोग किया जाता है। 

जो सही है उन पर () तथा जो गलत है उन पर () का निशान लगाओ

1 - बोली का क्षेत्र विस्तृत होता है। 

2 - बोली विचारों के आदान - प्रदान का  साधन है। 

3 - लिपि बोली का दूसरा रूप होती  है।


सही शव्दों से  रिक्त स्थान को भरो

1 -बोली का क्षेत्र __________ होता है।

2- एक क्षेत्र विशेष में बोली जानेवाली भाषा __________ कहलाती है।

3 - भारतीय संविधान द्वारा __________ भाषा को राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई है।

4 - ज्ञान राशि का संचित कोष __________ कहलाता है।

5 - बच्चा सर्वप्रथम __________ भाषा का प्रयोग कहता है।

6 - किसी प्रदेश में बोली जाने वाली भाषा__________ कहलाती है।

7 - भाषा की लघुतम इकाई__________ है।

8 - भारत के संविधान में _______ भाषाओं को मान्यता दी गई है।

9 - कहानी , नाटक , उपन्यास आदि __________ की विधाएँ हैं

10 - भाषा भावों एवं  

  

 

Knowledge hub

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment