Tuesday, July 6, 2021

वर्ण विचार / Phonology - chapter - 2/ class 5 to 8

 वर्ण विचार - Phonology

1:- वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर :- मुख से निकलने वाली वह ध्वनि जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते है, उसे वर्ण कहते है। 

जैसे :- अ, ख, ज, न आदि 

2:- वर्णमाला किसे कहते है ?

उत्तर :- वर्णो के क्रमवद्ध और व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते  है। 

जैसे :- क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ 

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म

           य , र , ल , व , श , ष , स , ह , क्ष , त्र , ज्ञ

           अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ , अं , अः

3:- वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :- वर्ण दो प्रकार के होते है। 

1- स्वर वर्ण 

2- व्यंजन वर्ण 

4:- स्वर वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन वर्णो के उच्चारण में अन्य वर्ण की सहायता नहीं ली जाती है , उसे स्वर वर्ण कहते है।स्वर वर्ण ग्यारह होते है। 

जैसे :- अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ 

5:- स्वर वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :- स्वर वर्ण तीन प्रकार के होते है। 

1- ह्रस्व स्वर 

2- दीर्घ स्वर 

3- प्लुत स्वर 

6:- ह्रस्व स्वर किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन स्वरों के उचाराण में बहुत काम समय लगता है , उसे  ह्रस्व स्वर कहते है। ह्रस्व स्वर चार होते है।

जैसे :- अ , इ , उ , ऋ 

7 :- दीर्घ स्वर किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व से दुगुना समय लगता है , उसे दीर्घ स्वर कहते है।दीर्घ स्वर सात होते है। 

जैसे:- आ, ई , ऊ, ए, ऐ, ओ, औ 

8:- प्लुत स्वर किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तिगुना समय लगता है उसे प्लुत स्वर कहते है। 

जैसे :- ओડम , यहाँ ओડम में ओ प्लुत स्वर है। प्लुत स्वर को लिखते समय उसके आगे ડ का अंक लिख दिया जाता है। इस स्वर का प्रयोग प्रायः बुलाने के लिए किया जाता है।  

9:- अयोगवाह क्या है ?

उत्तर:- अं और अः को अयोगवाह कहते है। 

अं की मात्रा को अनुस्वार (ां) कहते है। जैसे:- अंक, जंग, पंक, शंख, आदि। 

अः की मात्रा को विसर्ग (ाः)कहते है। जैसे:- अतः, प्रायः, प्रातः, दुःख, आदि

10:- अनुनासिक किसे कहते है ?

उत्तर:- मुख और नाक से बोले जाने वाली स्वर को अनुनासिक कहते है। 

अनुनासिक की मात्रा को चन्द्रबिन्दु (ाँ) कहते है।

जैसे:- पाँव, आँख, गाँव, चाँद, हँस आदि।   

11:- व्यंजन वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर- जिन वर्णो के उच्चारण में स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है, उसे व्यंजन वर्ण कहते है। 

हिंदी में मूल व्यंजन 33 होते है। 

जैसे :- क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ 

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म

           य , र , ल , व , श , ष , स , ह 

 हिंदी में संयुक्त व्यंजन 4 है - क्ष , त्र , ज्ञ , श्र 

हिंदी में अन्य व्यंजन 2 है - ड़ , ढ़ 

मूल व्यंजन , संयुक्त वयंजन तथा अन्य व्यंजन को मिलकर व्यंजनों की कुल संख्या 39 होती है। 

12:-उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजन वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर:- उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजन वर्ण तीन प्रकार के होते है। 

1- स्पर्श व्यंजन 

2- अंतःस्थ व्यंजन 

3- उष्म व्यंजन  

13:-  स्पर्श व्यंजन किसे कहते है ?

उत्तर:- वे व्यंजन जो निःस्वास वायु का मुख के विभिन्न भागो जैसे कण्ठ , तालु , मूर्धा , दन्त तथा ओष्ठ के साथ स्पर्श के कारण निकलती है, उसे स्पर्श व्यंजन कहते है। 

जैसे -  क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़ - इसका उच्चारण स्थान कंठ है

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ - इसका उच्चारण स्थान तालु है

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण - इसका उच्चारण स्थान मूर्धा है

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न - इसका उच्चारण स्थान दन्त है

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म- इसका उच्चारण स्थान ओष्ठ है 

14:- अंतःस्थ व्यंजन किसे कहते है ? ये कितने है ?

उत्तर :- वे व्यंजन जिसका उच्चारण मुख के भीतर की ओर से होता है, उसे अंतःस्थ व्यंजन कहते है। ये अर्ध स्वर भी कहलाते है। 

ये चार होते है।-  य , र , ल , व 

15:- उष्म व्यंजन किसे कहते है ? ये कितने होते है ?

उत्तर :- वे व्यंजन जिसके उच्चारण में निःस्वास वायु घर्षण के साथ मुख से बहार निकलती है उसे उष्म व्यंजन कहते है। 

ये चार होते है। - श , ष , स , ह 

16:- अतिरिक्त व्यंजन कितने होते है ? 

उत्तर :- अतिरिक्त व्यंजन दो होते है। - ड़ तथा ढ़ 

ये ट वर्ग के अंतर्गत आते है। 

17:- संयुक्त व्यंजन कितने होते है?

उत्तर:- दो अलग - अलग व्यंजनों के मेल से बने व्यंजन जो अपने मूल रूप से भिन्न होते है संयुक्त व्यंजन कहलाते है। 

ये प्रमुख रूप से चार होते है।- क़ + ष = क्ष , त + र = त्र , ज् + ञ = ज्ञ , 

श + र = श्र 

18:- हलंत ( 、) किसे कहते है ?

उत्तर :- स्वररहित व्यंजन में लगने वाले चिन्ह को हलंत ( 、) कहते है। 

जैसे:- उद्घार 

19:- द्वित्व व्यंजन किसे कहते है ?

उत्तर:- दो समान व्यंजनों के संयोग से बने व्यंजन, द्वित्व व्यंजन कहलाते हैं। 

जैसे :- क़ + क = कका - पक्का , मक्का , धक्का 

           च + च = चच्चा , कच्चा , बच्चा 

            म +म = मम्मा , अम्मा आदि।

 

20 :- आगत वर्ण किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वे ध्वनियाँ जो दूसरी भाषा से हिंदी भाषा में आई हैं , उसे आगत वर्ण कहते हैं। आगत वर्ण को गृहीत व्यंजन भी कहते हैं 

जैसे :-ऑ , ज , फ 

20 :- श्वास के आधार पर व्यंजन वर्ण कितने प्रकार के होते हैं  ?

उत्तर:- श्वास के आधार पर व्यंजन वर्ण दो प्रकार के होते हैं। 

1 - अल्पप्राण 

2 - महाप्राण 

20 :- अल्पप्राण किसे कहते  हैं  ?

उत्तर:- वे व्यंजन वर्ण जिसके उच्चारण में वायु कम मात्रा में बाहर आती है और जिसके उच्चारण में कम समय लगता है , उसे अल्पप्राण कहते है। 

जैसे - क , ग , ड़ , च , ज , ञ , ट , ड , ड़ , ण , त , द , न , प , ब , म , य , र , ल , व

20 :- महाप्राण किसे कहते  हैं  ?

उत्तर:- वे व्यंजन वर्ण जिसके उच्चारण में श्वास वायु अधिक वेग से बाहर निकलती है और जिसके उच्चारण में अधिक  समय लगता है , उसे महाप्राण  कहते है।

जैसे - ख , घ , छ , झ , ठ , ढ , ढ़ , थ , ध , फ , भ , श , ष , स , ह , क्ष , त्र , ज्ञ

स्वरतंत्रियों में कंपन के आधार पर व्यंजन वर्ण कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - स्वरतंत्रियों में कंपन के आधार पर व्यंजन वर्ण दो  प्रकार के होते हैं.

1 अघोष 

2 - सघोष 

अघोष किसे कहते हैं ?

उत्तर:- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कंपन नहीं होता है ,उसे अघोष कहते हैं 
जैसे - क , ख , च , छ , ट , ठ , त , थ , प , फ , श , ष , स 

सघोष किसे कहते हैं ?

उत्तर:- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कंपन होता है ,उसे सघोष कहते हैं 
जैसे - ग , घ , ङ् , ज , झ , ञ , ड , ढ , ड़ , ढ़ , ण , द , ध , न , ब , भ , म , य , र , ल , व , ह 

 

निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखो। 

1 -अं और अः को क्या कहते हैं ?

उत्तर - अयोगवाह 

2- किस  स्वर के उच्चारण में सबसे अधिक समय लगता है ?

उत्तर - प्लुत स्वर 

3 - किसका उच्चारण नाक और गले दोनों से होता है ?

उत्तर - अनुनासिक 

4 - कौन -से व्यंजनों के उच्चारण में ऊष्मा उत्पन्न होती है ?

उत्तर - उष्म व्यंजन 

5 - सभी व्यंजनों के साथ कौन -सा स्वर जुड़ा रहता है ?

उत्तर - अ 

6 - किसका उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता है ?

उत्तर - स्वरों की 

7 - स्वरों का वह रूप जो व्यंजन के साथ प्रयोग किया जाता है क्या कहलाता है ?

उत्तर - मात्रा 

8 - कंठ , तालु , मूर्धा , दंत व ओष्ठ के स्पर्श द्वारा किस व्यंजन का उच्चारण होता है ?

उत्तर - स्पर्श व्यंजन 

9 -य ,र ,ल ,व  कौन सा व्यंजन है ?

उत्तर - अंतः स्थ व्यंजन 

10 -स्वर रहित व्यंजनों के निचे क्या लगाया जाता है ?

उत्तर - हलन्त 

जो सही है उन पर (✔) तथा जो गलत है उन पर (✖) का निशान लगाओ

1 -ड़ और ढ़ आगत वर्ण है। 

उत्तर - X 


 

 


 

 


Knowledge hub

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment