Thursday, August 5, 2021

वर्ण , वर्णमाला / Letters and Alphabets / chapter - 2/ class 1-2-3-4 / New St. Mery English School

1:- वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर :- मुख से निकलने वाली वह ध्वनि जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते है, उसे वर्ण कहते है। 

जैसे :- अ, ख, ज, न आदि 

2:- वर्णमाला किसे कहते है ?

उत्तर :- वर्णो के क्रमवद्ध और व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहत है। 

जैसे :- क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ 

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म

           य , र , ल , व , श , ष , स , ह , क्ष , त्र , ज्ञ

           अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ , अं , अः

3:- वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :- वर्ण दो प्रकार के होते है। 

1- स्वर वर्ण 

2- व्यंजन वर्ण 

4:- स्वर वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन वर्णो के उच्चारण में अन्य वर्ण की सहायता नहीं ली जाती है , उसे स्वर वर्ण कहते है।स्वर वर्ण ग्यारह होते है। 

जैसे :- अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ 


5:- व्यंजन वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर- जिन वर्णो के उच्चारण में स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है, उसे व्यंजन वर्ण कहते है। 

हिंदी में मूल व्यंजन 33 होते है। 

जैसे :- क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ 

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म

           य , र , ल , व , श , ष , स , ह 

निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखो। 

1 - हिंदी भाषा में कितनी ध्वनियाँ है ?

उत्तर - 44 

2 - भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन - सी है ?

उत्तर - वर्ण 

3 - वर्णों का समूह क्या कहलाता है ?

उत्तर- वर्णमाला 

4 - हिंदी भाषा में मूल व्यंजनों की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर - 33 

5 - वर्ण के कितने भेद होते हैं ?

उत्तर - दो 

6 - व्यंजन वर्ण किसकी सहायता से बोली जाती है ?

उत्तर - स्वरों की सहायता से

7 -मूल स्वरों की कितनी संख्या है ?

उत्तर - 11 

8 - जब किसी शब्द में एक ही व्यंजन दो बार आता है तो 

जो सही है उन पर (✔) तथा जो गलत है उन पर (✖) का निशान लगाओ

1 -वर्णमाला में 11 स्वर हैं। 

उत्तर - ✓

2 - हिंदी में मूल व्यंजन  33 होते हैं। 

उत्तर - ✓

3 - वर्णों को अक्षर भी कहते हैं। 

उत्तर - ✓

4 - वर्णों के  और अधिक टुकड़े नहीं हो सकते। 

उत्तर - ✓

5 - स्वरों की संख्या 15 है। 

उत्तर - X

6 - स्वर  एवं व्यंजन मिलाकर 56 वर्ण होते हैं। 

उत्तर - X

7 - भाषा की सबसे बड़ी इकाई वर्ण है। 

उत्तर - X

8 - वर्ण दो प्रकार के होते हैं।  

उत्तर - ✓  

9 - क , ख , ग  स्वर हैं। 

उत्तर - X

10 - वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।  

उत्तर - ✓ 

11 - स्वरों के उच्चारण के लिए अन्य वर्ण की सहायता लेनी पड़ती है। 

 उत्तर - X

12 - वर्ण ध्वनि की सबसे छोटी इकाई होती है। 

उत्तर - ✓ 

13 - क , ख , ग ,घ  व्यंजन वर्ण हैं। 

उत्तर - ✓

14 - अ , इ , ए , ओ स्वर वर्ण हैं। 

उत्तर - ✓ 

15- ढ़ और ड़  व्यंजनों से कोई शब्द शुरू नहीं होता है। 

उत्तर - 

16 - ज और फ  की  ध्वनियाँ अरबी और फारसी भासा से आई है। 

उत्तर - 

 

 खाली स्थान को  भरो।

1 - जिन वर्णों को बोलते समय स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है , उसे __________ कहते है।

उत्तर - व्यंजन वर्ण

2 - भाषा की __________ इकाइयाँ है।

उत्तर - तीन

3 - वर्णों के क्रमबद्ध समूह को __________ कहते हैं।

उत्तर - वर्णमाला

4 - हिंदी भाषा में कुल __________ स्वर होते हैं।

उत्तर - 11

5 - हिंदी भाषा में वर्णों को _________ भाग में बाँटा गया है।

उत्तर - दो

6 - भाषा की सबसे छोटी इकाई __________है। 

उत्तर - वर्ण 

7 - मुँह से निकलने वाली आवाज को __________ कहते हैं। 

उत्तर - ध्वनि 

8 - सबसे छोटी ध्वनि को __________कहते हैं।   

उत्तर -वर्ण 

9 - व्यंजन के उच्चारण में __________ की सहायता लेनी पड़ती है।  

उत्तर - स्वर  

 


6:- अयोगवाह क्या है ?

उत्तर:- अं और अः को अयोगवाह कहते है। 

अं की मात्रा को अनुस्वार (ां) कहते है। जैसे:- अंक, जंग, पंक, शंख, आदि। 

अः की मात्रा को विसर्ग (ाः)कहते है। जैसे:- अतः, प्रायः, प्रातः, दुःख, आदि

7:- अनुनासिक किसे कहते है ?

उत्तर:- मुख और नाक से बोले जाने वाली स्वर को अनुनासिक कहते है। 

अनुनासिक की मात्रा को चन्द्रबिन्दु (ाँ) कहते है।

जैसे:- पाँव, आँख, गाँव, चाँद, हँस आदि।

8:- संयुक्त व्यंजन कितने होते है?

उत्तर:- दो अलग - अलग व्यंजनों के मेल से बने व्यंजन जो अपने मूल रूप से भिन्न होते है संयुक्त व्यंजन कहलाते है। 

ये प्रमुख रूप से चार होते है।- 

क़ + ष = क्ष 

त + र = त्र 

ज् + ञ = ज्ञ

श + र = श्र

9:- द्वित्व व्यंजन किसे कहते है ?

उत्तर:- दो समान व्यंजनों के संयोग से बने व्यंजन, द्वित्व व्यंजन कहलाते हैं। 

जैसे :- क़ + क = कका - पक्का , मक्का , धक्का 

           च + च = चच्चा , कच्चा , बच्चा 

            म +म = मम्मा , अम्मा आदि। 

जो सही है उन पर (✔) तथा जो गलत है उन पर (✖) का निशान लगाओ

1 - स्वर का उच्चारण स्वतंत्र रूप में नहीं होता है। 

उत्तर - X

2 - 'अ' स्वर  हर व्यंजन में मिला रहता है। 

उत्तर - ✓

3 - अं और अः स्वर कहलाते हैं। 

उत्तर - X

4 - अं को अनुस्वार भी कहते हैं। 

उत्तर - ✓

  

 खाली स्थान को  भरो।

1 - दो व्यंजनों के मेल से बने वर्ण __________ कहलाते हैं

2 - 

निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखो। 

1 -संयुक्त व्यंजनों की संख्या कितनी है ?

उत्तर - चार 

2 - स्वर रहित व्यंजन किससे दर्शाया जाता है ?

उत्तर - हलंत 

3 - कौन सी ध्वनि आगत ध्वनि है ?

उत्तर - ऑ 

4 - स्वरों और व्यंजनों से मिलकर क्या बनती है ?

उत्तर - वर्णमाला 

5 -

 

 

  


 

Knowledge hub

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment