Friday, October 8, 2021

वाक्य विचार - SYNTEX / CLASS-5-6-7-8/ New St. Mery English School

Knowledge hub

 वाक्य विचार 

वाक्य किसे कहते हैं 

उत्तर - व्याकरणिक नियमों से बंधा हुआ शब्द समूह जब किसी विचार को पूर्ण रूप से स्पष्ट करता है वाक्य कहलाता है। 

वाक्य के कितने अंग होते हैं ?

उत्तर - वाक्य के दो अंग होते हैं। 

1 - उददेश्य 

2 - विधेय 

उददेश्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाता है , वह उददेश्य कहलाता है। 

जैसे - शिक्षक पढ़ा रहे हैं। , इस वाक्य में शिक्षक उददेश्य है 

विधेय किसे कहते हैं ?

उत्तर - उददेश्य के द्वारा किया गया कार्य विधेय  कहलाता है। 

जैसे - शिक्षक पढ़ा रहे हैं। , इस वाक्य में ' पढ़ा रहे हैं ' विधेय है। 

रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - रचना के आधार पर वाक्य तीन  प्रकार के होते हैं

1 - सरल वाक्य 

2 - संयुक्त वाक्य 

3 - मिश्रित वाक्य

सरल वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य में एक  उद्देश्य और एक ही विधेय हो , उसे सरल वाक्य कहते हैं। इसे साधारण वाक्य  भी कहा जाता है 

जैसे - माँ खाना पका रही है। , मैरीकॉम मुक्केबाज है।

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जब दो या दो से अधिक साधारण वाक्य समुच्चयबोधक (conjunction) से जुड़े होते हैं तब उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। 

जैसे - मै कब से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूँ और तुम हो कि अब आए हो। 

        रेलगाड़ी बहुत धीरे चल रही थी इसलिए मैं विलंब से पहुँचा। 

मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं। 

उत्तर - जब किसी विषय पर पूरी तरह से  विचार प्रकट करने के लिए कई साधारण वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य  की रचना की जाती है तब ऐसे वाक्य को मिश्रित वाक्य कहते हैं। इनमें एक वाक्य प्रधान वाक्य तथा अन्य वाक्य आश्रित वाक्य होता है।

जैसे - जो लड़का स्वर्ण पदक जीता , वह मेरा मित्र है।

           मालूम होता है की आज वर्षा होगी।

 मुख्य उपवाक्य 

 आश्रित उपवाक्य 

 योजक 

 वह मेरा मित्र है।

 लड़का स्वर्ण पदक जीता।

 जो 

 मालूम होता है।

 आज वर्षा होगी।

 कि 

अर्थ के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - अर्थ के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं

1 - विधानवाचक वाक्य 

2 - निषेधवाचक वाक्य 

3 - प्रश्नवाचक वाक्य 

4 - आज्ञावाचक वाक्य 

5 - विस्मयादिवाचक वाक्य 

6 - संदेहवाचक वाक्य 

7 - इच्छावाचक वाक्य 

8 -  संकेतवाचक वाक्य 

विधानवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य द्वारा किसी घटना के होने अथवा कार्य करने का बोध हो , वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे - सोनल पढ़ रही है। , मैं बाजार जा रहा हूँ। 

निषेधवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य से क्रिया के न करने का बोध हो , उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। निषेधवाचक वाक्य को निषेधात्मक वाक्य भी कहते हैं। 

जैसे - तुम आज खेलने नहीं जाओगे। 

प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य द्वारा प्रश्न किया जाय , वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे - क्या तुम प्रतिदिन विद्यालय जाते हो?

आज्ञावाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य से आज्ञा , आदेश , अनुमति , या अनुरोध का बोध हो उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। 

जैसे - धूप में बाहर मत जाओ। 

विस्मयादिवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस  वाक्य से आश्चर्य , हर्ष , क्रोध , घृणा आदि का भाव प्रकट होता है उसे विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं। 

जैसे - अरे ! तुम अभी तक यहीं बैठे हो ?

        वाह ! क्या सुंदर दृश्य है। 

संदेहवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य द्वारा संदेह या संभावना प्रकट हो , वह संदेहवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे - वह अभी - अभी गाँव पहूँचा ही होगा। 

       शायद  आज भैया घर वापस आ जाएँ। 

इच्छावाचक वाक्य किसे कहते है ?

जिस वाक्य द्वारा इच्छा, आशा, शुभकामना अथवा आशीष प्रकट हो , वह इच्छावाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे :- भगवान करे तुम सफल हो जाओ !

          सदा सुखी रहो !

संकेतवाचक वाक्य किसे कहते है ?

जिस वाक्य के द्वारा अपेक्षा या संकेत प्रकट हो , वह संकेतवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे:- यदि तुम अच्छे अंक से उत्तीर्ण होते तो मुझे प्रसनत्ता होती। 

          यदि तुम परिश्रम करते तो अवश्य सफल होते।