Tuesday, January 25, 2022

मुहावरे और लोकोक्तियाँ / idoms and proverbs / Chapter-12 / class-1-2-3-4 / New St. Mery English School

मुहावरे और लोकोक्तियाँ 

 मुहावरे किसे कहते हैं ?

वे वाक्यांश जो सामान्य अर्थ से भिन्न एक विशेष अर्थ देते हैं , मुहावरे कहलाते हैं। 

जैसे - अंगुली उठाना - निंदा करना 

        अंधे की लाठी - एकमात्र सहारा

दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करो। 

1 - अंगुली उठाना - निंदा करना

वाक्य - सच्चाई जाने बिना किसी पर अंगुली उठाना अच्छी बात नहीं है। 

2 - अंधे की लाठी - एकमात्र सहारा   

वाक्य - इकलौता  सतीश अपनी बेसहारा माँ के लिए अंधे की लाठी है।  

3 - अंग -अंग मुसकराना - बहुत प्रसन्न होना 

वाक्य - महेश को सरकारी नौकरी मिल गई , यह समाचार प्राप्त होते ही उसकी माँ का अंग -अंग मुसकरा उठा। 

4 - अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ पूर्ति करना 

वाक्य - आजकल हर कोई दूसरों की परवाह किए बिना अपना ही उल्लू सीधा करना चाहता है। 

5 - अंगारे उगलना - क्रोध में कटु वचन बोलना 

वाक्य - छोटी - छोटी बातों पर हमें अंगारे नहीं उगलने चाहिए। 

6 - अपने मुँह - मियाँ मिटठू बनना - अपनी प्रशंसा स्वयं करना 

वाक्य - रहने दो , अपने मुँह-मियाँ मिटठू मत बनो , मैं तुम्हारी योग्यता को जानता हूँ।  

7 - आग - बबूला होना -बहुत अधिक क्रोध करना। 

वाक्य - बेटे की गलती पर पिता आग - बबूला हो गया। 

8 - आँखों का तारा - बहुत अधिक प्यारा 

वाक्य - कान्हा माता यशोदा के आँखों का तारा थे। 

निचे दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखें  

1 - आँखे खुलना - सच्चाई का ज्ञान होना 

2 - ईद का चाँद होना - बहुत दिनों बाद दिखाई देना। 

3 - उल्लू बनाना - मुर्ख बनाना 

4 - एक और एक ग्यारह होना - संगठन में शक्ति होना 

5 - एड़ी -चोटी का जोर लगाना - कठिन परिश्रम करना 

6 - कान पकड़ना - क्षमा मांगना 

7 - कण पर जूँ न रेंगना - कोई ध्यान न देना  

8 - कान कतरना  - बहुत होशियार होना 

9 - कान खड़े होना - सावधान होना 

10 - काठ का उल्लू  - मूर्ख व्यक्ति 

11 - कोल्हू का बैल होना - सदा काम में जुटे रहना 

12-अंग -अंग ढीला होना - बहुत अधिक थकना 

13 - अपना सा मुँह लेकर रह जाना - शर्मिंदा होना 

14 - दिमाग चकराना - कुछ समझ में न आना 

15 - अक्ल पर पत्थर पड़ना - बुद्धि से काम न लेना  

16 - आँखों पर पर्दा पड़ना - लोभ में अँधा हो जाना 

17 - आँख फेर लेना - पहले जैसी स्नेह दृष्टि न रखना 

18 -अक्ल का दुश्मन - मुर्ख व्यक्ति 

19 - अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना - स्वयं अपना अहित करना 

२०- अँगूठा दिखाना - साफ मना करना 

21 - आस्तीन का साँप होना - मित्र बनकर धोखा देना 

22 - आँख में धूल झोंकना - धोखा देना 

23 - आसमान से बातें करना - बहुत ऊँचा होना 

24 - ईंट से ईंट बजाना - नष्ट - भ्रष्ट करना 

25 - ईंट का जवाब पत्थर से देना - दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना  






Knowledge hub

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment