Sunday, February 27, 2022

क्रियाविशेषण / Adverb / Chapter-12 / class-1-2-3-4 / New St. Mery English School

Knowledge hub

क्रियाविशेषण

1 - क्रियाविशेषण किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे शब्द जो क्रिया की विशेषता बतलाते हैं , उसे क्रियाविशेषण कहते हैं। 

जैसे - बहुत , बाहर , तेज , प्रतिदिन आदि

2 - क्रियाविशेषण के कितने भेद होते हैं ?

उत्तर - क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं। 

1 - कालवाचक क्रियाविशेषण

2 - स्थानवाचक क्रियाविशेषण

3 - परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

4 - रीतिवाचक क्रियाविशेषण

Thursday, February 10, 2022

क्रिया / Verb / class-5-6-7-8 / New St. Mery English School

Knowledge hub

 

क्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन शब्दों से किसी काम के होने या करने का बोध होता है , उसे क्रिया कहते हैं। 

जैसे - गाना , पीना , देखना , खेलना , खाना आदि।

धातु किसे कहते हैं ?

उत्तर - क्रिया का मूल रूप धातु कहलाता है। 

जैसे - लिख , पढ़ , खा , जा , गा , रो , पी आदि।

किस प्रत्यय के योग के पश्चात धातु क्रिया के सामान्य रूप में प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर - 'आ ' प्रत्यय के योग के पश्चात धातु क्रिया के सामान्य रूप में प्रयोग किया जाता है। इन्हें कृदंत क्रिया-रूप कहते है। 

जैसे - खा + ना - खाना                 जा + ना - जाना 

        सो + ना  - सोना                 धो  + ना - धोना 

        लिख + ना - लिखना             हँस + ना - हँसना  

कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते है ?

उत्तर - कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं।

           (क ) सकर्मक क्रिया           (ख ) अकर्मक क्रिया 

सकर्मक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते है। 

             जैसे:- दादी माँ कहानी सुना रही है। 

                      दादाजी टेलीविज़न देख रहे है। 

एककर्मक क्रिया कसे कहते है ?

उत्तर - 'जिस क्रिया का एक कर्म होता है, उसे एककर्मक क्रिया कहते है।

            जैसे:- माँ खाना पका रही है  

द्विकर्मक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जिस क्रिया के दो कर्म होते है उसे, द्विकर्मक क्रिया कहते है। 

             जैसे:- माँ बच्चे को खाना खिला रही है। 

अकर्मक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जिस क्रिया का फल सीधा कर्ता पर पड़े उसे अकर्मक क्रिया कहते है।            जैसे :- दादाजी सो रहे है। 

                      बच्चे नाच रहे है। 

                      दादी माँ हँस रही है। 

कुछ अकर्मक क्रियाएँ 

मुस्कुराना           हँसना           बैठना             जागना 
सोना                  जीना            तैरना              डरना 
रुकना                 रहना            गिरना            होना 
बरसना               मरना           जागना           ठहरना 
दौड़ना                 निकलना     उछलना          कूदना 

संरचना के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते है ?

उत्तर-  'संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होते है। 

            (क) संयुक्त क्रिया 

            (ख) नामधातु क्रिया 

            ( ग) प्रेरणार्थक क्रिया 

            (घ) पूर्वकालिक क्रिया 

संयुक्त क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जब दो क्रियाओ का साथ-साथ प्रयोग हो, उसे संयुक्त क्रिया कहते है। 

जैसे :- फूल खिल गया       ( खिल + गया)

 

नामधातु क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - संज्ञा , सर्वनाम अथवा विशेषण शब्दों से से बनी क्रिया को नामधातु क्रिया कहते है।

जैसे:- हाथ - हथियना 

         झूठ - झूठलाना 

संज्ञा शब्दों से बनी नामधातु क्रियाएँ 

दुःख - दुखना 

ठग - ठगना 

लज्जा - लजाना 

बात - बतियाना 

सर्वनाम शब्दों से बनी नामधातु क्रियाएँ 

अपना - अपनाना 

विशेषन शब्दों से बनी नामधातु क्रियाएँ 

साठ - सठियाणा

गर्म - गर्माना 

नरम - नरमना 

तोतला - तुतलाना  

खरीद - खरीदना 

प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जो क्रिया कर्ता द्वारा स्वंय न करके किसी अन्य को प्रेरणा देने का बोध कराये , वह प्रेरणार्थक क्रिया कहलाते है। 

जैसे :- शिक्षिका ने छात्रों को पढाया।

          अमिता ने गीतिका को होमवर्क करवाया। 

 प्रेरणार्थक क्रिया के दो रूप होते है। 

(क) प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया 

(ख) द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया 

प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जब कर्ता स्वयं कार्य करते हुए प्रेरणा देता है ,तो उसे प्रथम प्रेरणार्थाक क्रिया कहते है। 

जैसे :- दादी माँ बच्चे को गाना सुना रही है। 

द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया  किसे कहते है ?

उत्तर -  जब कर्ता स्वयं कार्य न करके दूसरे को कार्य करने की प्रेरणा देता है , उसे द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया कहते है। 

जैसे :- दादीमाँ दादा जी से बच्चो को गाना सुनवा रही हैं। 

पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'मुख्य क्रिया से पहले यदि कोई दूसरी क्रिया प्रयुक्त हो तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है। 

जैसे:- वह खाना खाकर जायेगा। 

         वह रोकर हँसा। 

अन्य क्रियाएँ 

अपूर्ण क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर - 'जिन क्रियाओं को पूरा करने के लिए किसी शब्द की आवश्यकता होती है , उसे अपूर्ण क्रिया कहते है। 

जैसे :- भाजपा ने अमित शाह को --------- घोसित किया।   (अध्यक्ष)

द्वित्व क्रिया किसे कहते है  ?

उत्तर - जब एक ही क्रिया दो बार प्रयुक्त हो , तो वह द्वित्व क्रिया कहलाती है।  

जैसे:- वह गाते - गाते रुक गया। 

सहायक क्रिया किसे कहते है ?

उत्तर:- वाक्य में मूल क्रिया के अतरिक्त जो क्रियाएँ होती है, वे सहायक कहलाती है। 

जैसे :- मदन क्रिकेट खेल रहा है 

रंजक क्रिया किसे कहते है?

उत्तर :- अर्थ में विशेषता लानेवाली सहायक क्रियाएँ रंजक क्रिया कहलाती है। 

जैसे:- वह रो पड़ा। 

         सैनिक ने आतंकवादी को मर डाला।