Saturday, July 24, 2021

पर्यायवाची शब्द / class-5-6-7-8 / New St. Merry English School

Knowledge hub

पर्यायवाची शब्द 

1- अग्नि - आग, अनल, हुताशन, पावक

2- जंगल - अरण्य, वन, विपिन, कानन 

3- अमृत- पियूष, सुधा, सोम, अमिय 

4- इंद्र - देवराज, सुरेश, सुरेंद्र, देवेंद्र, पुरंदर 

5- गंगा- सुरसरि, भागीरथी, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी 

6- सरस्वती- ज्ञानदा, भारती, शारदा, वाणी, प्रज्ञा, हंसवाहिनी

7- मनुष्य- नर, मानव, मनुष्य, मनुज 

8- आकाश - गगन, व्योम, नभ, अंबर 

9- पर्वत- पहाड़, गिरी, शैल 

10- नदी- सरिता, तटिनी, निर्झरिणी, तरंगिणी 

11- समुद्र- सागर, जलधि, वारिधि , सिंधु, रत्नाकर, नदीश 

12- वायु- पवन, हवा, अनिल, समीर, मारुत

13- स्त्री- नारी, वनिता, रमणी, कामिणी

14- तालाब- सर, सरोवर, तड़ाग, ताल, जलाशय 

15- किरण- रशिम, अंशु, मयूख, कर, मरीच

16- देवता- सुर, देव, अमर, बिबुध 

17- आँख- नेत्र, लोचन, चक्षु

18- पक्षी- खग, विहग, नभचर 

19- सूर्य- रवि, आदित्य, दिनकर, दिवाकर 

20- चंद्रमा- राकेश, शशि, इंदु, सुधांशु 

21- पानी- जल, नीर, तोय, वारी, सलिल 

22- नाव- नौका, तरणी, डोंगी

23- चतुर- निपुण, दक्ष, कुशल, सयाना, पटू 

24- शिक्षक- आचार्य , अध्यापक, गुरु 

25- बाण- तीर, शर,विशिख, सिलीमुख 

26- राजा - नृप, नृपति,भूपति, महीप 

27- साँप- सर्प, नाग, भुजंग, व्याल, विषधर 

28- मित्र- दोस्त, सखा, सहचर, मीत 

29- कपड़ा- वस्त्र, वसन, अंबर, चिर, पट 

30- पुत्री- बेटी, आत्मजा, सुता, तनया 

31- माता- अंबा, जननी, माँ, अंबिका, धात्री 

32- पुत्र- बेटा, सुत, नंदन, तनय, आत्मज 

33- वसंत- ऋतुराज, ऋतुपति, कुसुमाकर, मधुपति, मधुऋतु 

34- पुष्प- सुमन, कुसुम, प्रसून, पहुप,फूल 

35- उपवन- बगीचा, बैग, बगिया, वाटिका 

36- असुर- राक्षस, दानव, निशाचर, दैत्य, रजनीचर

Wednesday, July 14, 2021

शब्द विचार/ morphology/ class-5-6-7-8 / New St. Merry English School

Knowledge hub

शब्द विचार

1- शब्द किसे कहते है?

उत्तर - वर्णो के सार्थक मेल को शब्द कहते है। 

शब्द स्वतंत्र अवस्था में होते है 

जैसे - शिक्षक , छात्र , पढ़ना 

2- अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - अर्थ के आधार पर शब्द दो प्रकार के होते हैं 

1 -सार्थक शब्द 

2 - निरर्थक शब्द 

3 - सार्थकशब्द किसे कहते है?

उत्तर - जिन वर्णो के मेल से शब्दों का अर्थ निकलता है , उन्हें सार्थक शब्द कहते हैं 

जैसे - दूध , रोटी , गाय , पहलबान आदी 

3 - निरर्थक शब्द किसे कहते हैं ? 

उत्तर - जिन वर्णो के मेल से शब्दों का कोई अर्थ नहीं निकलता है , उन्हें निरर्थक शब्द कहते हैं 

जैसे - रमरा , टीरो, लजका आदि 

3 -ध्वनिबोधक शब्द किसे कहते हैं ?

उत्तर - व्याकरण में सजीव और निर्जीव वस्तुओं से निकलने वाली आवाजों को ध्वनिबोधक शब्द कहते हैं 

जैसे - म्याऊँ - म्याऊँ, टिक - टिक , भौं - भौं , खन - खन   आदि 


2 - पद किसे कहते है ?

उत्तर - वाक्य में प्रयुक्त व्याकरण के नियमों से बंधे शब्द को पद कहते है। 

जैसे - शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे है। 

3- उत्पति के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर- उत्पति के आधार पर शब्द चार प्रकार के होते है। 

1- तत्सम शब्द 

2- तद् भव  शब्द 

3- देशज शब्द 

4- विदेशज शब्द 

4- तत्सम शब्द किसे कहते है ?

उत्तर - संस्कृत  भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में आ गए हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं। 

जैसे - अग्नि , प्रकाश , सूर्य , वायु , आकाश , नमन , पुरुस्कार , योग्य , शोभा आदि। 

5- तद् भव शब्द किसे कहते है ?

उत्तर - संस्कृत भाषा के वे शब्द जो रूप परिवर्तन के साथ हिंदी में प्रचलित हो गए है, तद् भव शब्द कहलाते हैं। 

जैसे - आग , सूरज , खेत , रात , साँप , काम आदि। 

6- निम्न तत्सम शब्दों के तद् भव रूप लिखें। 


 तत्सम 

 तद् भव 

 रात्रि 

 रत 

 मूख 

 मुँह 

 हस्त 

 हाथ 

 सूर्य 

 सूरज 

 आम्र 

 आम 

 गृह 

 घर 

 मित्र 

 मीत 

 नेत्र 

 नैन 

 पक्षी 

 पंछी 

 कर्म 

 काम 

 कंटक 

 काँटा 

 दिवस 

 दिन 

 दुग्ध 

 दूध 

 क्षेत्र 

 खेत 

 ग्राम 

 गाँव 

 दधि 

 दही  

 अंगुली 

 उँगली 

 पुत्र 

 पूत 

 निद्रा 

 नींद 

 दंत 

 दाँत 

 अग्नि 

 आग 

 सत्य 

 सच 

 नृत्य 

 नाच 

7- देशज शब्द किसे कहते है ?

उत्तर- वे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण हिंदी में प्रचलन में आ गए है , देशज शब्द कहलाते है। 

 जैसे - गाड़ी, डिब्बा, पगड़ी, खट - पट, झुग्गी, तोंद, थैला, खूँखार, चटर-पटर, हलवाहा, खुरपा, पेट, फावड़ा, खिड़की आदि। 

8- विदेशज शब्द किसे कहते है ?

उत्तर- वे शब्द जो विदेशियों के संपर्क के कारन हिंदी में आये है, उसे विदेशज शब्द भी कहते है। 

विदेशज शब्द को आगत शब्द भी कहा जाता है। 

जैसे- डॉक्टर, गार्ड, कमरा, स्कूल, कमीज, बटन आदि। 

 9- रचना के आधार पर शब्द के कितने प्रकार होते हैं ?

उत्तर- रचना के आधार पर शब्द के तीन प्रकार होते हैं। 

1- रूढ़ शब्द 

2- यौगिक शब्द 

3- योगरूढ़ शब्द 

10:- रूढ़ शब्द किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन शब्दों के सार्थक खंड नहीं किये जा सकते है, उसे रूढ़ शब्द कहते है।

जैसे :- जल, थल, वायु, सूर्य, चाँदी, कलम, पेड़ आदि। 

11 :- यौगिक शब्द किसे कहते है ?

उत्तर:- एक से अधिक सार्थक शब्दों के योग से बने शब्द या मूल शब्द में उपसर्ग या प्रत्यय लगाने से बने शब्द को यौगिक शब्द कहते है। 

जैसे :- कार्य + आलय = कार्यालय 

          प्रधान + मंत्री = प्रधानमंत्री 

          पुस्तक + आलय = पुस्तकालय 

          अप  + मान = अपमान 

         नियम + इत = नियमित

12:- योगरूढ़ शब्द किसे कहते है ?

उत्तर:- जो दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बनते है तथा जिनसे कोई विशेष अर्थ प्रकट होता है, योगरूढ़ शब्द कहलाते है। 

जैसे :- पीत + अंबर = पीतांबर ( पीले वस्त्रवाला ) यह कृष्ण जी के लिए प्रयोग किया जाता है। 

           नील + कंठ  = नीलकंठ ( नीले कंठवाला ) यह शिव जी के लिए प्रयोग किया जाता है। 

           विघ्न + हर्ता = विघ्नहर्ता (संकट हरनेवाला) यह गणेश जी के लिए प्रयोग किया जाता है।

 13:- अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर:- अर्थ के आधार पर शब्द चार प्रकार के होते है। 

1- पर्यायवाची शब्द 

2- विलोम शब्द 

3- अनेकार्थी शब्द 

4- एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द 

14:- पर्यायवाची शब्द किसे कहते है ?

उत्तर :- वे शब्द जो सामान अर्थ देते है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है।

जैसे :- दिन - दिवस , वार , वासर 

           रात - रैन , निशा , रात्रि 

           सुबह - प्रभात , सवेरा , विहान 

15:- विलोम शब्द किसे कहते है ?

 उत्तर:- ऐसे शब्द-युग्म जो एक - दूसरे का विपरीत अर्थ प्रदान करते है , उसे विलोम शब्द कहते है। 

 जैसे :- गरीब - आमिर 

            नया - पुराना 

16:- अनेकार्थी शब्द किसे कहते है ?

उत्तर :- वे शब्द जिनसे एक - से - अधिक अर्थों का बोध होता है , उसे अनेकार्थी शब्द कहते है। 

जैसे :- जल - पानी, इज्जत, जलना 

          अर्थ - धन, प्रयोजन, मतलब 

          सुबह - घड़ा, ह्रदय, कम 

17 :- एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द किसे कहते है ?

 उत्तर :- एकसमान अर्थ देने वाले शब्द एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द कहलाते है। 

जैसे :- अमूल्य - जिसका मूल्य न लगाया जा सके 

           बहुमूल्य - बहुत कीमती 

18 :- प्रयोग के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :-  प्रयोग के आधार पर शब्द  दो प्रकार के होते है। 

1- विकारी शब्द 

2- अविकारी शब्द 

19:- विकारी शब्द किसे कहते है ?

उत्तर:- वे शब्द जो लिंग , वचन , करक आदि के प्रभाव से परिवर्तित हो जाते है , विकारी शब्द कहलाते है। 

जैसे :- लड़का - लड़क, लड़का, लड़के, लड़कों 

           मैं -       मैं, हम, हमारा 

          हँसना - हँसा, हँसी, हँसे 

          ठंडा  -  ठंडा, ठंडी, ठंडे

20:- विकारी शब्द कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर:- विकारी शब्द चार प्रकार के होते है। 

1- संज्ञा (Noun) ( जैसे -चंद्रशेखर आज़ाद, संगणक, दिल्ली,  लड़का आदि )

2- सर्वनाम ( Pronoun) ( मैं, वह, यह, हमलोग, तुमलोग, वेलोग आदि )

3- विशेषण (Adjective) ( छोटा, मोटा, पुराणा, सुन्दर आदि )

4- क्रिया (Verb) ( खेलना, पढ़ना, कूदना, हँसना आदि )

21:- अविकारी शब्द किसे कहते है ?

उत्तर:- वे शब्द जो लिंग , वचन, कारक आदि के प्रभाव से परिवर्तित नहीं होते है , उसे अविकारी शब्द कहते है। 

जैस :- तेज, धीरे-धीरे, तथा, और, के लिए आदि। 

22:- अविकारी शब्द कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :- अविकारी शब्द पाँच  प्रकार के होते है। 

1- क्रिया विशेषण ( जैसे - बहुत, जोर से, धीरे से, तेज आदि )

2 - संबंधबोधक ( जैसे - के अंदर, के साथ, बिच में,  उप्पर आदि )

3- समुच्यबोधक (जैसे- और, क्योंकि, लेकिन, या आदि )

4- विस्मयादिबोधक ( जैसे- ओह, हाय, छिः, धत् आदि )

5 - निपात (भी , तो , भर , मात्र , ही आदि )

Tuesday, July 6, 2021

वर्ण विचार / Phonology - chapter - 2/ class 5 to 8

Knowledge hub

 वर्ण विचार - Phonology

1:- वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर :- मुख से निकलने वाली वह ध्वनि जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते है, उसे वर्ण कहते है। 

जैसे :- अ, ख, ज, न आदि 

2:- वर्णमाला किसे कहते है ?

उत्तर :- वर्णो के क्रमवद्ध और व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते  है। 

जैसे :- क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ 

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म

           य , र , ल , व , श , ष , स , ह , क्ष , त्र , ज्ञ

           अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ , अं , अः

3:- वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :- वर्ण दो प्रकार के होते है। 

1- स्वर वर्ण 

2- व्यंजन वर्ण 

4:- स्वर वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन वर्णो के उच्चारण में अन्य वर्ण की सहायता नहीं ली जाती है , उसे स्वर वर्ण कहते है।स्वर वर्ण ग्यारह होते है। 

जैसे :- अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ 

5:- स्वर वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर :- स्वर वर्ण तीन प्रकार के होते है। 

1- ह्रस्व स्वर 

2- दीर्घ स्वर 

3- प्लुत स्वर 

6:- ह्रस्व स्वर किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन स्वरों के उचाराण में बहुत काम समय लगता है , उसे  ह्रस्व स्वर कहते है। ह्रस्व स्वर चार होते है।

जैसे :- अ , इ , उ , ऋ 

7 :- दीर्घ स्वर किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व से दुगुना समय लगता है , उसे दीर्घ स्वर कहते है।दीर्घ स्वर सात होते है। 

जैसे:- आ, ई , ऊ, ए, ऐ, ओ, औ 

8:- प्लुत स्वर किसे कहते है ?

उत्तर :- जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तिगुना समय लगता है उसे प्लुत स्वर कहते है। 

जैसे :- ओડम , यहाँ ओડम में ओ प्लुत स्वर है। प्लुत स्वर को लिखते समय उसके आगे ડ का अंक लिख दिया जाता है। इस स्वर का प्रयोग प्रायः बुलाने के लिए किया जाता है।  

9:- अयोगवाह क्या है ?

उत्तर:- अं और अः को अयोगवाह कहते है। 

अं की मात्रा को अनुस्वार (ां) कहते है। जैसे:- अंक, जंग, पंक, शंख, आदि। 

अः की मात्रा को विसर्ग (ाः)कहते है। जैसे:- अतः, प्रायः, प्रातः, दुःख, आदि

10:- अनुनासिक किसे कहते है ?

उत्तर:- मुख और नाक से बोले जाने वाली स्वर को अनुनासिक कहते है। 

अनुनासिक की मात्रा को चन्द्रबिन्दु (ाँ) कहते है।

जैसे:- पाँव, आँख, गाँव, चाँद, हँस आदि।   

11:- व्यंजन वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर- जिन वर्णो के उच्चारण में स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है, उसे व्यंजन वर्ण कहते है। 

हिंदी में मूल व्यंजन 33 होते है। 

जैसे :- क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ 

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म

           य , र , ल , व , श , ष , स , ह 

 हिंदी में संयुक्त व्यंजन 4 है - क्ष , त्र , ज्ञ , श्र 

हिंदी में अन्य व्यंजन 2 है - ड़ , ढ़ 

मूल व्यंजन , संयुक्त वयंजन तथा अन्य व्यंजन को मिलकर व्यंजनों की कुल संख्या 39 होती है। 

12:-उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजन वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर:- उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजन वर्ण तीन प्रकार के होते है। 

1- स्पर्श व्यंजन 

2- अंतःस्थ व्यंजन 

3- उष्म व्यंजन  

13:-  स्पर्श व्यंजन किसे कहते है ?

उत्तर:- वे व्यंजन जो निःस्वास वायु का मुख के विभिन्न भागो जैसे कण्ठ , तालु , मूर्धा , दन्त तथा ओष्ठ के साथ स्पर्श के कारण निकलती है, उसे स्पर्श व्यंजन कहते है। 

जैसे -  क वर्ग - क , ख , ग , घ , ड़ - इसका उच्चारण स्थान कंठ है

           च वर्ग - च , छ , ज , झ , ञ - इसका उच्चारण स्थान तालु है

           ट वर्ग - ट , ठ , ड , ढ , ण - इसका उच्चारण स्थान मूर्धा है

           त वर्ग - त , थ , द , ध , न - इसका उच्चारण स्थान दन्त है

           प वर्ग - प , फ , ब , भ , म- इसका उच्चारण स्थान ओष्ठ है 

14:- अंतःस्थ व्यंजन किसे कहते है ? ये कितने है ?

उत्तर :- वे व्यंजन जिसका उच्चारण मुख के भीतर की ओर से होता है, उसे अंतःस्थ व्यंजन कहते है। ये अर्ध स्वर भी कहलाते है। 

ये चार होते है।-  य , र , ल , व 

15:- उष्म व्यंजन किसे कहते है ? ये कितने होते है ?

उत्तर :- वे व्यंजन जिसके उच्चारण में निःस्वास वायु घर्षण के साथ मुख से बहार निकलती है उसे उष्म व्यंजन कहते है। 

ये चार होते है। - श , ष , स , ह 

16:- अतिरिक्त व्यंजन कितने होते है ? 

उत्तर :- अतिरिक्त व्यंजन दो होते है। - ड़ तथा ढ़ 

ये ट वर्ग के अंतर्गत आते है। 

17:- संयुक्त व्यंजन कितने होते है?

उत्तर:- दो अलग - अलग व्यंजनों के मेल से बने व्यंजन जो अपने मूल रूप से भिन्न होते है संयुक्त व्यंजन कहलाते है। 

ये प्रमुख रूप से चार होते है।- क़ + ष = क्ष , त + र = त्र , ज् + ञ = ज्ञ , 

श + र = श्र 

18:- हलंत ( 、) किसे कहते है ?

उत्तर :- स्वररहित व्यंजन में लगने वाले चिन्ह को हलंत ( 、) कहते है। 

जैसे:- उद्घार 

19:- द्वित्व व्यंजन किसे कहते है ?

उत्तर:- दो समान व्यंजनों के संयोग से बने व्यंजन, द्वित्व व्यंजन कहलाते हैं। 

जैसे :- क़ + क = कका - पक्का , मक्का , धक्का 

           च + च = चच्चा , कच्चा , बच्चा 

            म +म = मम्मा , अम्मा आदि।

 

20 :- आगत वर्ण किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वे ध्वनियाँ जो दूसरी भाषा से हिंदी भाषा में आई हैं , उसे आगत वर्ण कहते हैं। आगत वर्ण को गृहीत व्यंजन भी कहते हैं 

जैसे :-ऑ , ज , फ 

20 :- श्वास के आधार पर व्यंजन वर्ण कितने प्रकार के होते हैं  ?

उत्तर:- श्वास के आधार पर व्यंजन वर्ण दो प्रकार के होते हैं। 

1 - अल्पप्राण 

2 - महाप्राण 

20 :- अल्पप्राण किसे कहते  हैं  ?

उत्तर:- वे व्यंजन वर्ण जिसके उच्चारण में वायु कम मात्रा में बाहर आती है और जिसके उच्चारण में कम समय लगता है , उसे अल्पप्राण कहते है। 

जैसे - क , ग , ड़ , च , ज , ञ , ट , ड , ड़ , ण , त , द , न , प , ब , म , य , र , ल , व

20 :- महाप्राण किसे कहते  हैं  ?

उत्तर:- वे व्यंजन वर्ण जिसके उच्चारण में श्वास वायु अधिक वेग से बाहर निकलती है और जिसके उच्चारण में अधिक  समय लगता है , उसे महाप्राण  कहते है।

जैसे - ख , घ , छ , झ , ठ , ढ , ढ़ , थ , ध , फ , भ , श , ष , स , ह , क्ष , त्र , ज्ञ

स्वरतंत्रियों में कंपन के आधार पर व्यंजन वर्ण कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - स्वरतंत्रियों में कंपन के आधार पर व्यंजन वर्ण दो  प्रकार के होते हैं.

1 अघोष 

2 - सघोष 

अघोष किसे कहते हैं ?

उत्तर:- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कंपन नहीं होता है ,उसे अघोष कहते हैं 
जैसे - क , ख , च , छ , ट , ठ , त , थ , प , फ , श , ष , स 

सघोष किसे कहते हैं ?

उत्तर:- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कंपन होता है ,उसे सघोष कहते हैं 
जैसे - ग , घ , ङ् , ज , झ , ञ , ड , ढ , ड़ , ढ़ , ण , द , ध , न , ब , भ , म , य , र , ल , व , ह 

 

निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखो। 

1 -अं और अः को क्या कहते हैं ?

उत्तर - अयोगवाह 

2- किस  स्वर के उच्चारण में सबसे अधिक समय लगता है ?

उत्तर - प्लुत स्वर 

3 - किसका उच्चारण नाक और गले दोनों से होता है ?

उत्तर - अनुनासिक 

4 - कौन -से व्यंजनों के उच्चारण में ऊष्मा उत्पन्न होती है ?

उत्तर - उष्म व्यंजन 

5 - सभी व्यंजनों के साथ कौन -सा स्वर जुड़ा रहता है ?

उत्तर - अ 

6 - किसका उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता है ?

उत्तर - स्वरों की 

7 - स्वरों का वह रूप जो व्यंजन के साथ प्रयोग किया जाता है क्या कहलाता है ?

उत्तर - मात्रा 

8 - कंठ , तालु , मूर्धा , दंत व ओष्ठ के स्पर्श द्वारा किस व्यंजन का उच्चारण होता है ?

उत्तर - स्पर्श व्यंजन 

9 -य ,र ,ल ,व  कौन सा व्यंजन है ?

उत्तर - अंतः स्थ व्यंजन 

10 -स्वर रहित व्यंजनों के निचे क्या लगाया जाता है ?

उत्तर - हलन्त 

जो सही है उन पर (✔) तथा जो गलत है उन पर (✖) का निशान लगाओ

1 -ड़ और ढ़ आगत वर्ण है। 

उत्तर - X