Thursday, January 6, 2022

कारक / case / Chapter-10 / class-5-6-7-8 / New St. Mery English School

Knowledge hub

कारक किसे कहते हैं ?

वे सभी शब्द चिह्नों , जिसके  द्वारा वाक्य में प्रयुक्त संज्ञाओं अथवा सर्वनामों का संबंध क्रिया शब्दों के  साथ दर्शाया  जाता है , उसे कारक कहते हैं 

कारक  के कितने भेद होते हैं ?

कारक के आठ भेद होते हैं। 

1 - कर्ता कारक 

2 - कर्म कारक 

3 - करण कारक 

4 - संप्रदान कारक 

5 - अपादान कारक 

6 - संबंध कारक 

7 - अधिकरण कारक 

8- संबोधन कारक 

1 - कर्ता कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है , उसे कर्ता कारक कहते हैं। 

जैसे - श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया। 

         इस वाक्य में श्रीकृष्ण कर्ता कारक है। 

कर्ता कारक की विभक्ति 'ने ' है। ' ने ' विभक्ति का प्रयोग प्रायः सकर्मक क्रियाओं के साथ भूतकाल में किया जाता है। 

वर्तमान और भविष्यत काल की सकर्मक क्रियाओं के कर्ता के साथ 'ने ' का प्रयोग नहीं होता है। 

जैसे - मयंक प्रभात को उपहार दे रहा है। 

         गीता कबिता को किताब देगी। 

अकर्मक क्रियाओं के कर्ता के साथ 'ने ' का प्रयोग नहीं होता है।

जैसे - मदन गया।   

2 - कर्म कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया का प्रभाव पड़े , उसे कर्म कारक कहते हैं। 

जैसे - 1 - भारत ने पाकिस्तान को हराया। 

         यहाँ 'पाकिस्तान को' कर्म कारक है।

       2 - पुलिस ने जेबकतरा को पकड़ा। 

          यहाँ 'जेबकतरा को' कर्म कारक है।

कर्म कारक की विभक्ति 'को ' है।

3 - करण कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप , जिसकी सहायता से कार्य किया जाता है , करण कारक कहलाता है। 

जैसे - मदन ने कलम से लिखा। 

         यहाँ 'कलम से' करण कारक है। 

करण कारक की विभक्ति 'से  ' है।  

4  संप्रदान कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस संज्ञा या सर्वनाम के लिए कुछ किया जाए या कुछ दिया जाये , उसे संप्रदान कारक कहते हैं। 

जैसे - दादी माँ  ने कबिता के लिए खिलौने लाई। 

         इस वाक्य में कबिता के लिए  संप्रदान कारक है। 

संप्रदान कारक की विभक्ति चिह्न 'को ' तथा 'के लिए ' है।  

5  अपादान कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से एक वस्तु का दूसरे वस्तु से अलग होने का बोध हो उसे अपादान कारक कहते हैं।

जैसे - कर्ण के रथ से पहिया निकल गया। 

इस वाक्य में ' रथ से ' अपादान कारक है। 

अपादान कारक का विभक्ति चिह्न ' से 'है।

6  संबंध कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य के दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से प्रकट होता है , उसे संबंध कारक कहते हैं। 

जैसे - गांडीव अर्जुन का धनुष था। 

इस वाक्य में ' अर्जुन का ' संबंध कारक है। 

राम राजा दशरथ  के पुत्र थे। 

इस वाक्य में ' राजा दशरथ  के ' संबंध कारक है। 

यह मोहन की कार है। 

इस वाक्य में ' मोहन की ' संबंध कारक है।

संबंध कारक की विभक्ति चिह्न का , के , की , रा , रे , री होता है।  

7 अधिकरण  कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप द्वारा क्रिया के आधार का बोध होता है , उसे अधिकरण कारक कहते हैं। 

जैसे - छत पर कपड़े हैं। 

इस वाक्य में 'छत पर 'अधिकरण कारक है। 

तालाब में मछलियाँ हैं। 

इस वाक्य में 'तालाब में 'अधिकरण कारक है। 

अधिकरण कारक की विभक्ति चिह्न में , पर होता है। 

 8  संबोधन कारक किसे कहते हैं ?

उत्तर - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी को संबोधित किया जाए या पुकारा जाए , उसे संबोधन कारक कहते हैं। 

जैसे - अरे !तुम कब आए ?

इस वाक्य में ' अरे ' संबोधन कारक है। 

हे प्रभु ! आप ही हमारे रक्षक हैं। 

इस वाक्य में ' हे प्रभु ' संबोधन कारक है।

संबोधन कारक का विभक्ति चिह्न ' हे ! , अरे ! ' है।


 

 

     

सर्वनाम / Pronoun / Chapter-11 / class-5-6-7-8 / New St. Mery English School

Knowledge hub

 सर्वनाम किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे शब्द जो संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं , वे सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे - मैं , मुझे , मेरा 

        हम , हमें , हमारा 

       वह , उसे , उसका 

      वे , उन्हें , उनका 

      आप , आपने , आपका 

     तुम , तुम्हें , तुम्हारा 

     यह , इसे , इसका 

     ये , इन्हें , इनका 

सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं ?

सर्वनाम छः प्रकार के होते हैं। 

1 - पुरुषवाचक सर्वनाम

2 - निश्चयवाचक सर्वनाम 

3 - अनिश्चयवाचक सर्वनाम 

4 - प्रश्नवाचक सर्वनाम 

5 - संबंधवाचक सर्वनाम 

6 - निजवाचक सर्वनाम  

पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं 

बोलनेबाले, सुननेबाले या अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाने वाले सर्वनाम , पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे - मैं , हमलोग , आप , तुम , तू , वह , वे  आदि 

पुरुषवाचक सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं। 

1 - उत्तम पुरुष 

2 मध्यम पुरुष 

3 - अन्य पुरुष  

उत्तम पुरुष किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलनेवाला स्वयं अपने  लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं। 

जैसे - मै , मेरा ,हम , हमारा, मुझको आदि 

मध्यम पुरुष किसे कहते हैं ?

उत्तर - बोलनेवाला व्यक्ति सामने उपस्थित व्यक्ति को संबोधित करने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है , उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं।

जैसे - तुम , तुम्हे , तुम्हारा , आप , आपका आदि 

अन्य पुरुष किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन सर्वनामों को किसी अन्य व्यक्ति के बारे में कुछ कहने के लिए प्रयोग किया जाता है , उन्हें अन्य  पुरुष कहते हैं। 

जैसे - वह , वे , उसे , उसका , उन्हें , उनका , यह , ये आदि

दिए गए  शब्दो  मे  से  सर्वनाम शव्दों पर गोला लगाओ

1 -क्या , वह  , तूम , उन्होंने 

2 - दिल्ली , सुशिल , आप , किधर 

3 - मैं , अजय , तीसरी , नहीं 

4 - उन्होंने , 

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन सर्वनाम शव्दों से किसी व्यक्ति , वस्तु या  स्थान का निश्चयपूर्वक बोध होता है , वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे :- यह , वह , ये , वहाँ , ऐसे आदि 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन सर्वनाम शव्दों से किसी व्यक्ति , वस्तु या  स्थान का निश्चयपूर्वक बोध नहीं होता है , वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे :- कोई , कुछ , किसी , किन्हीं आदि

संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन शब्दों का प्रयोग एक सर्वनाम का दूसरे सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट करने के लिए किया जाता है , वे संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे - जो -सो , जैसी -वैसी , वह , जिसकी - उसकी , उतना -जितना 

जिसकी लाठी उसकी भैंस। 

जो पढ़ेगा वह पास होगा। 

जैसा काम करोगे , वैसा फल पाओगे। 

उतना खाओ जितना पचा सको। 

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है , वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे - क्या , कहाँ , कौन , किसे , कब आदि 

तुमने आज क्या काम किया है ?

इस वर्ष कक्षा का मॉनीटर किसे बनाया जायेगा ?

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे सर्वनाम जिनसे वाक्य में प्रयुक्त कर्ता के अपनेपन या निजता का बोध होता है , वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। 

जैसे - अपना , स्वयं , आप , खुद , अपने आप  आदि 

मै यह काम अपने आप कर लूंगा। 

तुम्हें यह काम स्वयं करना चाहिए। 

निचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम को पहचाने तथा उसके नाम लिखें। 

1 - जो जीतेगा वह इनाम पाएगा।

2 - मुझे कहीं नहीं जाना। 

3 - यह काम मै खुद कर सकता हूँ। 

4 - गरिमा ने स्वयं पत्र लिखा। 

5 - वे कहाँ जा रहे हैं ?

6 -आप जो कहेंगे , वही होगा। 

7 -दोष किसमें नहीं होता ?

8 - रात के कोई दस बजे होंगे। 

9 - मै खुद चाय बना लूँगा। 

10 - किसने कहा की बारिश होगी ?

11 - वह सिमा का स्कूल है। 

12 - तुम बहुत खाते हो। 

13 - जैसा करोगे , वैसा भरोगे। 

14 - राजू मेरी प्रतीक्षा सुबह से कर रहा है। 

15 - तुम्हारी माताजी कहाँ गई हैं। 

16 - वे सुबह से तैर रहे हैं। 

17 - मैंने अपना कार्य समाप्त कर लिया है।

18 - गरिमा ने स्वयं पत्र लिखा।

19 - दोष किसमे नहीं होता ?

20 - रात के कोई दस बजे होंगे।  

रिक्त स्थानों को उचित सर्वनाम से भरिये।

1 - यह __________ घर है। 

2 - __________पढ़ने गया ।

3 - __________कल आगरा जाएँगे 

4 - __________घर जल्दी जाना चाहिए। 

5 - __________कल दिल्ली जाऊँगी।

6 - मुझे __________रूपए चाहिए। 

7 -__________राष्ट्रीय गान गाएँगे। 

8 -बाजार __________गया है ?

9 - __________पिताजी स्नान कर रहे हैं। 

10 - मैंने __________ पुस्तक कल लौटा दी थी। 

11 - मैं  __________ सामान ले जाऊँगा। 

12 -  __________ पुस्तकें पढ़ ली हैं।

13 - __________करोगे , वैसा भरोगे। 

14 - चाची जी ने __________के द्ववारा उपहार भेजा था?

15 - पीड़ा के मारे __________चला नहीं जा रहा है ।

16 - __________भाई ने मुझे यह खिलौना दिया है।

17 - __________उत्सव में भाग लेना है , वह हाथ उठाए। 

18 - क्या तुमने __________ बुलाया है ?

19 - __________दरवाजा खटखटा रहा है।

20 - बीमार होने के कारण __________ आज विद्यालय नहीं जाएगा।

 

एक शव्द में उत्तर दें ।

1 - संज्ञा के स्थान पर किस शव्द का प्रयोग होता है ?

2 - सर्वनाम के कितने भेद होते हैं ?

3 - 'हम , तुम , वह' किस सर्वनाम के उदाहरण हैं ?

4 - 'क्या , किसको , कौन , कहाँ' किस सर्वनाम के उदाहरण हैं ?

5 - 'स्वयं , खुद , अपने -आप' किस सर्वनाम के उदाहरण हैं ?

6 - 'कोई , कुछ' किस सर्वनाम के उदाहरण हैं ?

    

 

 

Monday, November 22, 2021

उल्टा शब्द / class-5-6-7-8 / New St. Mery English School

Knowledge hub
नूतन - पुरातन 
चल - अचल 
कीर्ति - अपकीर्ति 
युद्ध - शांति 
उपयोग - अनुपयोग 
सगुण - निर्गुण 
निष्क्रिय - सक्रिय 
उदार - अनुदार 
उपेक्षा - अपेक्षा 
साकार - निराकार 
अर्थ - अनर्थ 
ज्ञान - अज्ञान 
विरोध - समर्थन 
अमावस्या - पूर्णिमा 
हिंसा - अहिंसा 

संज्ञा/Noun / Chapter - 6 / class-5-6-7-8 / New St. Mery English School

Knowledge hub

 

संज्ञा किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिन शब्दों से किसी व्यक्ति , वस्तु , गुण  तथा स्थान के नामों का बोध हो , वे शब्द सँज्ञा कहलाते हैं। 

जैसे - मोहन , घड़ी , बचपन , अच्छाई , पटना  आदि। 

संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - संज्ञा पांच प्रकार के होते हैं 

1- जाती वाचक संज्ञा 

2- व्यक्ति वाचक संज्ञा 

3- समूह वाचक संज्ञा 

4- द्रव्य वाचक संज्ञा 

5- भाव वाचक संज्ञा

जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है ?

वे शब्द जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की सम्पूर्ण जाती का बोध हो , उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे :- नदी, पहाड़, शहर, लड़का, जानवर आदि। 

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है ?

वे शब्द जिससे किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध हो , उसे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते है। 

जैसे :- गंगा ,हिमालय , भगत सिंह आदि।

समूहवाचक संज्ञा किसे कहते है ?

जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे - झुंड ,गुच्छा , सेना , दल आदि 

द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते है ?

वे शब्द जो ठोस , तरल , धातु , अधातु या द्रव्य का बोध कराते हैं , उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे - पानी , तेल , घी , लोहा , चांदी आदि 

भाववाचक संज्ञा किसे कहते है ?

वे शब्द जिनसे भावना , दशा या अवस्था का बोध होता है , उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे - बचपन , इमान्दारी , बुढ़ापा आदि 

भाववाचक शब्दों की रचना कितने प्रकार के शब्दों से किया जाता है ?

भाववाचक शब्दों की रचना पाँच प्रकार के शब्दों से की जाती है। 

1 - जातिवाचक संज्ञा से 

2 - सर्वनाम से 

3 - विशेषण से 

4 - क्रिया से 

5 - अव्यय से

कुछ जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाएं 

जातिवाचक संज्ञा                 भाववाचक संज्ञा 

बंधु                                     बंधुत्व 

युवक                                 यौवन 

भ्राता                                 भ्रातृत्व 

 डाकू                                 डकैती 

ईमानदार                        ईमानदारी 

चोर                                 चोरी 

प्रभु                                 प्रभुता / प्रभुत्व 

पशु                                 पशुता / पशुत्व 

शिशु                                शैशव 

वीर                                 वीरता 

मानव                             मानवता 

विद्वान्                         विद्वता 

माता                             मातृत्व 

मिठाई                         मिठास 

बूढ़ा                              बुढ़ापा 

क्षत्रिय                     क्षत्रियत्व 

पुरुष                        पौरुष 

जाति                     जातीयता 

कुछ विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाएं 

विशेषण                  भाववाचक संज्ञा 

अमर                     अमरता / अमरत्व 

उचित                     औचित्य 

काला                     कालिमा 

कुटिल                    कुटिलता 

चतुर                     चातुर्य 

धीर                     धैर्य

मधुर                    माधुर्य 

स्वस्थ                 स्वास्थ्य   

अच्छा                   अच्छाई 

आलसी                 आलस्य 

एक                     एकता 

कुशाग्र                 कुशाग्रता 

क्रूर                         क्रूरता 

महा                     महिमा 

भयानक                 भय 

तपस्वी                 तप 

कुछ क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाएं

क्रिया           भाववाचक संज्ञा

करना         करनी 

लिखना     लिखाबट 

गाना         गीत 

कुछ सर्वनाम  से भाववाचक संज्ञा बनाएं

सर्वनाम            भाववाचक संज्ञा

आत्म                 आत्मीयता

सर्व                     सर्वस्व 

अहं                     अहंकार 

मम                     ममता 

पराया                 परायापन 

स्व                     स्वत्व 

अपना                 अपनापन / अपनत्व 

निज                     निजत्व 



















Friday, October 8, 2021

वाक्य विचार - SYNTEX / CLASS-5-6-7-8/ New St. Mery English School

Knowledge hub

 वाक्य विचार 

वाक्य किसे कहते हैं 

उत्तर - व्याकरणिक नियमों से बंधा हुआ शब्द समूह जब किसी विचार को पूर्ण रूप से स्पष्ट करता है वाक्य कहलाता है। 

वाक्य के कितने अंग होते हैं ?

उत्तर - वाक्य के दो अंग होते हैं। 

1 - उददेश्य 

2 - विधेय 

उददेश्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाता है , वह उददेश्य कहलाता है। 

जैसे - शिक्षक पढ़ा रहे हैं। , इस वाक्य में शिक्षक उददेश्य है 

विधेय किसे कहते हैं ?

उत्तर - उददेश्य के द्वारा किया गया कार्य विधेय  कहलाता है। 

जैसे - शिक्षक पढ़ा रहे हैं। , इस वाक्य में ' पढ़ा रहे हैं ' विधेय है। 

रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - रचना के आधार पर वाक्य तीन  प्रकार के होते हैं

1 - सरल वाक्य 

2 - संयुक्त वाक्य 

3 - मिश्रित वाक्य

सरल वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य में एक  उद्देश्य और एक ही विधेय हो , उसे सरल वाक्य कहते हैं। इसे साधारण वाक्य  भी कहा जाता है 

जैसे - माँ खाना पका रही है। , मैरीकॉम मुक्केबाज है।

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जब दो या दो से अधिक साधारण वाक्य समुच्चयबोधक (conjunction) से जुड़े होते हैं तब उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। 

जैसे - मै कब से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूँ और तुम हो कि अब आए हो। 

        रेलगाड़ी बहुत धीरे चल रही थी इसलिए मैं विलंब से पहुँचा। 

मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं। 

उत्तर - जब किसी विषय पर पूरी तरह से  विचार प्रकट करने के लिए कई साधारण वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य  की रचना की जाती है तब ऐसे वाक्य को मिश्रित वाक्य कहते हैं। इनमें एक वाक्य प्रधान वाक्य तथा अन्य वाक्य आश्रित वाक्य होता है।

जैसे - जो लड़का स्वर्ण पदक जीता , वह मेरा मित्र है।

           मालूम होता है की आज वर्षा होगी।

 मुख्य उपवाक्य 

 आश्रित उपवाक्य 

 योजक 

 वह मेरा मित्र है।

 लड़का स्वर्ण पदक जीता।

 जो 

 मालूम होता है।

 आज वर्षा होगी।

 कि 

अर्थ के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - अर्थ के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं

1 - विधानवाचक वाक्य 

2 - निषेधवाचक वाक्य 

3 - प्रश्नवाचक वाक्य 

4 - आज्ञावाचक वाक्य 

5 - विस्मयादिवाचक वाक्य 

6 - संदेहवाचक वाक्य 

7 - इच्छावाचक वाक्य 

8 -  संकेतवाचक वाक्य 

विधानवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य द्वारा किसी घटना के होने अथवा कार्य करने का बोध हो , वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे - सोनल पढ़ रही है। , मैं बाजार जा रहा हूँ। 

निषेधवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य से क्रिया के न करने का बोध हो , उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। निषेधवाचक वाक्य को निषेधात्मक वाक्य भी कहते हैं। 

जैसे - तुम आज खेलने नहीं जाओगे। 

प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य द्वारा प्रश्न किया जाय , वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे - क्या तुम प्रतिदिन विद्यालय जाते हो?

आज्ञावाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य से आज्ञा , आदेश , अनुमति , या अनुरोध का बोध हो उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। 

जैसे - धूप में बाहर मत जाओ। 

विस्मयादिवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस  वाक्य से आश्चर्य , हर्ष , क्रोध , घृणा आदि का भाव प्रकट होता है उसे विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं। 

जैसे - अरे ! तुम अभी तक यहीं बैठे हो ?

        वाह ! क्या सुंदर दृश्य है। 

संदेहवाचक वाक्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - जिस वाक्य द्वारा संदेह या संभावना प्रकट हो , वह संदेहवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे - वह अभी - अभी गाँव पहूँचा ही होगा। 

       शायद  आज भैया घर वापस आ जाएँ। 

इच्छावाचक वाक्य किसे कहते है ?

जिस वाक्य द्वारा इच्छा, आशा, शुभकामना अथवा आशीष प्रकट हो , वह इच्छावाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे :- भगवान करे तुम सफल हो जाओ !

          सदा सुखी रहो !

संकेतवाचक वाक्य किसे कहते है ?

जिस वाक्य के द्वारा अपेक्षा या संकेत प्रकट हो , वह संकेतवाचक वाक्य कहलाता है। 

जैसे:- यदि तुम अच्छे अंक से उत्तीर्ण होते तो मुझे प्रसनत्ता होती। 

          यदि तुम परिश्रम करते तो अवश्य सफल होते।