Friday, August 6, 2021

विशेषण / Adjective / Chapter-6 / class-1-2-3-4 / New St. Mery English School

 विशेषण किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे शब्द जो संज्ञा एवं सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं , वे विशेषण कहलाते हैं। 

जैसे - मोटा बच्चा 

        ऊँचा मकान 

       मीठा सेब 

       बहादुर सिपाही 

      तीन कलम 

      लाल कमीज 

निचे दिए गए शब्दों में से विशेषण शब्द को गोला लगाओ। 

फूल , खिलौना , बहादुर , लंबा , तोता , मैगी , डरपोक , मोटा , लाल , सुंदर , शरबत , पाँच , माँ , आलू , कच्चा , नीला , मीठा 

खाली स्थान को सही विशेषण से भरें  

1 - ________ पेड़         6 -  ________ मेज

2 - ________ घोड़ा      7 - ________ बाल  

3 - ________ सेब        8 - ________ किसान 

4 -  ________ घड़ा       9 - ________ गाय

5 - ________ फूल       10 - ________ दूध
  

खाली स्थान को सही विशेषण से भरें  

1 - माँ ने आज ________ खीर बनाई। 

2 - पेड़ पर ________ बंदर  बैठा है। 

3 - मैंने ________ पेन्सिलें खरीदीं। 

4 - चाय बहुत ________ है। 

5 - मैंने ________ शरबत पिया। 

6 - सूरज ________ है। 

7 - करेला ________ है। 

8 - दीदी ________ चीनी लाई। 

9 - तुम्हारी कमीज बहुत ________ है। 

10 - आम ________ है।

निम्न वाक्यों में से विशेषण शब्दों को गोला लगाएं। 

1 - चाय गरम है। 

2 - कमरे में बड़ी अलमारी रखी है। 

3 - काली बिल्ली दूध पी गई। 

4 - नदी का पानी ठंडा है। 

5 - रंग -बिरंगी तितली आई। 

6 - शीला दो गुड़िया लाई। मेरा बस्ता नीला है। 

7 - मेरा बस्ता नीला है। 

8 - सामने तिकोना पार्क है।

9 - मेरी अध्यापिका अच्छी हैं। 

10 - पौधों में हरे -हरे पत्ते फूट आए।

विशेष्य किसे कहते हैं ?

उत्तर - विशेषण , जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताती है , उसे विशेष्य कहते है। 

जैसे - ऊँचा पर्वत ,इसमें पर्वत विशेष्य है    

निम्न वाक्यों में से विशेष्य शब्दों को गोला लगाएं।  

1 - लाल अनार 

2 - बड़ा मैदान 

3 - नटखट बालक 

4 - चार केले 

5 - इमान्दार आदमी  

दिए गए विशेषण शब्दों के आगे सही विशेष्य लगाओ। 

1 - कड़वा ________        6 - लंबी ________

2 - मीठा ________         7 - एक ________

3 - सुंदर ________          8 - दो दर्जन ________

4 - मेहनती ________      9 - काला ________

5 - ऊँचा ________          10 - पांच किलो ________

विशेषण कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर - विशेषण चार प्रकार के होते हैं 

1 - गुणवाचक  विशेषण

2 - संख्यावाचक विशेषण

3 - परिमाणवाचक विशेषण

4 - संकेतवाचक विशेषण 

गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे शब्द जो संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण , दोष , रंग , रूप ,अवस्था ,आकार आदि का बोध कराते  है , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। 

जैसे - दयालु , कामचोर , कला , गोल , मीठा , युवा  आदि   

संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे शब्द जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते  है , उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। 

जैसे - चार , सात , दोनों   आदि

परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे शब्द जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की परिमाण ( माप- तौल ) या मात्रा का बोध कराते  है , उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। 

जैसे - चार किलो  , सात मीटर  , तीन किलोग्राम , कुछ , कोई आदि

संकेतवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?

उत्तर - वे सर्वनाम शब्द जो विशेषण के रूप  में  प्रयोग किये जाते हैं या किसी की ओर संकेत करते हैं , उसे संकेतवाचक विशेषण कहते हैं। 

जैसे - यह , वह , ये , वे , येसब , वेसब  आदि 

निम्न संज्ञा शव्दों से विशेषण शव्द बनायें। 

1 - प्यास - प्यासा 

2 - ठंड - ठंडा 

3 - भूख - भूखा 

4 - निल - नीला 

5 - नगर - नागरिक 

6 पुष्प - पुष्पित 

 

Knowledge hub

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment